28.4 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

आखिकार यूपी में अब हर रविवार को लगाना ही पड़ेगा लॉकडाउन, वहीं मास्क न लगाने वालों को लगेगी हज़ारों की चपत

Array

लखनऊ: आखिकार यूपी में अब हर रविवार को लगाना ही पड़ेगा लॉकडाउन, उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। इन सबके बीच योगी आदित्यनाथ सकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पूरे यूपी में रविवार को लॉकडाउन का ऐलान किया है। अब उत्तर प्रदेश में रविवार को लॉकडाउन रहेगा। इसके साथ ही मास्क नहीं लगाने पर पहली बार एक हजार का जुर्माना और दूसरी बार में दस हजार का जुर्माना भरना होगा।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

रविवार को चलेगा सेनेटाइजेशन अभियान
यूपी में सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को बंदी रहेगी। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाज़ार दफ़्तर बंद रहेंगे। इस दिन व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा। बता दें कि कोविड प्रबंधन के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, सीएमओ और टीम-11 के सदस्यों साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बनारस में वीकेंड लॉकडाउन
वहीं, कोविड-19 बढ़ते मामलों के चलते वाराणसी जिला प्रशासन ने शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया है। दोनों दिन बनारस पूरी तरह से बंद रहेगा। सिर्फ दूध, ब्रेड, फल और सब्जी की ही दुकानों को सुबह 10:00 बजे तक खोलने की अनुमति मिलेगी। शराब की दुकानें और बार भी दो दिन बंद रहेंगे। धार्मिक स्थलों पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here