36 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

आमिर खान ने काम में रूकावट न पड़े इसलिए सोशल मीडिया को कहा अलविदा, फैन्स हैरान….

Array

अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए आमिर खान ने सोशल मीडिया को छोड़ने का एलान कर दिया है, फैंस आमिर के इस फैसले से काफी हैरान हैं। सोशल मीडिया पर आमिर को करोड़ों लोग फॉलो करते हैं और उनसे प्रेरित होते हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

हाल ही में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ ने अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज तक अपना फोन बंद रखने का फैसला किया था। फोन बंद करने का निर्णय यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया था कि सेट पर उनके डिवाइस के लगातार बजने से उनका काम प्रभावित न हो।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

सोशल मीडिया की दुनिया को अलविदा कहते हुए, आमिर ने अपने हैंडल पर अपने प्रशंसकों को उनके निरंतर समर्थन और प्यार के लिए धन्यवाद कहा है। उन्होंने लिखा है, “दोस्तों, मेरे जन्मदिन पर इतने प्यार और इतनी गर्मजोशी के लिए आपका दिल से शुक्रिया। 😘 मेरा दिल भर आया है। 😊 दूसरी खबर ये है, कि ये मेरा सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट होगा। हालांकि मैं इस माध्यम पर वैसे भी ज्यादा एक्टिव नहीं हूं, तो मैंने इनसे दूर होने का फैसला कर लिया है। हम वैसे ही जुड़े रहेंगे जैसे पहले रहते थे।”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

आमिर ने आगे लिखते हैं, “इसके साथ ही AKP (आमिर खान प्रोडक्शन) ने अपना ऑफिशल चैनल बनाया है, तो भविष्य में मेरी फिल्मों की अपडेट आपको @akppl_official से ही मिलेगी। ढेर सारा प्यार।”🤗

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here