31 C
Mumbai
Saturday, May 23, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

उतार दिया गया 7 सैनिकों और एक आम नागरिक को मौत के घाट

समाचार एजेन्सी रोयटर्ज़ ने बताया है कि इथोपियाई सैनिकों ने अभी हाल ही में बंधक बनाये गये सूडान के सैनिकों और एक आम नागरिक को मौत के घाट उतार दिया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सूडानी सेना के प्रवक्ता ने बताया है कि इथोपियाई सैनिकों ने अभी हाल ही में सूडान के जिन सात सैनिकों और एक आम नागरिक को बंधक बनाया था उन्हें मौत के घाट उतार दिया है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सूडान की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता के आधिकारिक प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल नबील अब्दुल्लाह ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इथोपियाई सैनिकों ने मौत के घाट उतारने के बाद इन लोगों की तस्वीर प्रकाशित किया है।

अरअरबी अलजदीद ने अपने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि 22 जून को इथोपियाई सैनिकों ने सूडानी सैनिकों को बंधक बना लिया था। सूडानी सेना ने एक विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि इथोपियाई सैनिकों का व्यवहार अंतरराष्ट्रीय कानूनों से विरोधाभास रखता है और यह बर्ताव निरुत्तर नहीं रहेगा और इस व्यवहार का उचित जवाब दिया जायेगा।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने अभी हाल ही में अपनी एक रिपोर्ट में एलान किया था कि सूडान के पश्चिम में जारी हिंसा व हमले में 84 हज़ार से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं और जारी वर्ष में इस देश में बेघर होने वालों की संख्या दोगुना हो गयी है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here