26.6 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

एकऔर मँहगाई की मार, 4 मई से पेट्रोल के दामों में 20वीं बार हुई बढ़ोतरी

Array

नई दिल्ली: एकऔर मँहगाई की मार, वाहन ईंधन की कीमतों में रविवार को एक और वृद्धि हुई है. इससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया. वहीं, डीजल पहली बार 86 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के मुताबिक, पेट्रोल का दाम 21 पैसे प्रति लीटर और डीजल का 20 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

वाहन ईंधन कीमतों में 4 मई से 20 बार बढ़ोतरी हुई है. इससे देश के विभिन्न हिस्सों में अब पेट्रोल ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है. अभी 6 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों- राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

दिल्ली में अब पेट्रोल 95.09 रुपये प्रति लीटर के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर है. वहीं, डीजल 86.01 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. स्थानीय करों मसलन वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) और ढुलाई भाड़े की वजह से विभिन्न राज्यों में ईंधन के दाम अलग-अलग होते हैं.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वाहन ईंधन की खुदरा कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से ऊपर जा रही हैं. निवेशकों को उम्मीद है कि बढ़ती मांग की वजह से बाजार ओपेक और उसके सहयोगियों के अतिरिक्त उत्पादन का इस्तेमाल कर सकेगा.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here