28 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कल से दिल्ली होगा अनलॉक, लेकिन कुछ पाबंदियां रहेंगी जारी

Array

नई दिल्ली: कल से दिल्ली होगा अनलॉक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आज अनलॉक और दूसरी रियायतों का ऐलान किया. दिल्ली में अब दुकानें सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुलेंगी. दिल्ली सरकार द्वारा आज जारी गाइडलाइंस में कई रियायतों का ऐलान किया गया है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर इसी तरह से संक्रमण के मामले कम होते रहे तो सभी की जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर आ जाएगी. यह एक बहुत बड़ी त्रासदी का समय है और हम सबको मिलकर इसका सामना करना है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

दिल्ली के बाजारों और मॉल के लिए ऑड-इवन व्यवस्था को हटा दिया गया है. अब सभी बाजारों और मॉल में सभी दुकानें एक साथ खुल सकेंगी. एक हफ़्ते के ट्रायल बेसिस पर ऐसा किया जाएगा. अगर कोरोना के मामले बढ़ने लगे तो पाबंदियां बढ़ाई जाएंगी. समय सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक का ही रहेगा.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अनलॉक में आज मिली रियायत के बाद सैलून व रेस्टोरेंट भी खुल सकेंगे, लेकिन सीटिंग कैपेसिटी 50% होगी. साप्ताहिक बाजार को भी खोलने की इजाजत दी गई है, लेकिन केवल एक साप्ताहिक बाजार प्रति म्युनिसिपल जोन प्रति दिन खुल सकेगा. धार्मिक स्थल खुल सकते हैं, लेकिन किसी भी श्रद्धालु को वहां आने की इजाजत नहीं होगी. अनलॉक के तहत एक सप्ताह पहले हुए ऐलान में 50 फीसदी क्षमता के साथ मेट्रो को चलाने की इजाज़त मिली थी. साथ ही प्राइवेट दफ्तर अपनी 50% क्षमता के साथ सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुलेंगे. सरकारी दफ्तर भी खुलेंगे. क्लास वन अफसर 100% क्षमता और बाकी 50% क्षमता के साथ काम करेंगे. मेट्रो 50% क्षमता के साथ चलेगी. ई-कॉमर्स कंपनियां घर पर सामान डिलीवर कर सकती हैं.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here