28 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कश्मीर में जारी है टारगेट किलिंग, यूपी और बिहार के मज़दूर को मारी गोली, एक की मौत वहीं एक की हालत गंभीर

Array

जम्मू कश्मीर में आतंकियों का टारगेट किलिंग का दौर जारी. जानकारी के अनुसार दो अलग-अलग घटनाओं में बिहार और यूपी के दो मजदूरों को गोली मार दी है. श्रीनगर के ईदगाह पार्क में बिहार के एक मजदूर के सिर में गोली मार दी है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मजदूर का नाम अरविंद कुमार है और वह बिहार का रहने वाला था. इसके अलावा पुलवामा में यूपी के सग़ीर अहमद को भी गोली मारी गई है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

श्रीनगर में लगातार गैर मुस्लिम व बाहरी लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिस शख्स को गोली मारी गई है, वह जम्मू कश्मीर का निवासी नहीं था. आतंकियों ने एक बार फिर से पहचान पत्र देखकर गोली मारी है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उसके सिर में गोली मारी गई है. पुलिस ने बताया कि बुरी तरह घायल शख्स को श्रीनगर के SMHS हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और हमलावर की तलाश जारी है. मेडिकल सुपरिटेंडेंट के अनुसार मृतक की पहचान अरविंद कुमार शाह के रूप में हुई है. उसकी उम्र 30 साल थी.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here