31 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 31 जनवरी तक कोरोना वायरस की जारी गाइड्सलाइन्स को बढ़ाया

Array

नई दिल्ली : कोरोना वायरस को लेकर 31 जनवरी तक केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किए निर्देशों को बढ़ा दिया है। सोमवार को मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा, “सावधानी पूर्वक कंटेनमेंट जोन को सीमांकित किया जाना जारी रहेगा। निर्धारित रोकथाम के उपायों का इन ज़ोन के भीतर सख्ती से पालन किया जाएगा। कोरोना उपयुक्त नियमों को बढ़ावा दिया जाएगा और इसे सख्ती से लागू किया गया।”

गृह मंत्रालय ने नए मामलों में गिरावट को लेकर आगे कहा, “देश में नए COVID19 और सक्रिय मामलों में गिरावट लगातार आई है। ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन के सामने आने के बाद और विश्व स्तर पर मामलों में वृद्धि का ध्यान में रखते हुए सावधानी, ​​रोकथाम और निगरानी बनाए रखने की सख्त आवश्यकता है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here