28 C
Mumbai
Thursday, August 20, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ग़ज़ा में 5 वर्षीय हिंद रजब की मौत पर इसराइली सेना का बड़ा कबूलनामा: गाड़ी पर गोलीबारी की बात मानी, शुरू होगी आपराधिक जांच

जनवरी 2024 में परिवार समेत मारी गई थी बच्ची, मदद के लिए पहुंची एंबुलेंस पर भी हुआ था हमला

यरूशलम: इसराइली सेना (आईडीएफ़) ने पहली बार आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि ग़ज़ा सिटी में युद्ध के दौरान उसने उस गाड़ी पर गोलीबारी की थी, जिसमें पांच वर्षीय फ़लस्तीनी बच्ची हिंद रजब और उसके परिवार के छह सदस्य सवार थे। जनवरी 2024 में हुए इस हमले में परिवार के सदस्यों की मौत हो गई थी, जबकि बाद में हिंद और उसे बचाने गई एंबुलेंस के पैरामेडिकों के शव भी बरामद हुए थे।

शुरुआती हमले के बाद पांच साल की हिंद बच गई थी और उसने फ़लस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी को फ़ोन कर मदद की गुहार लगाई थी। रेड क्रिसेंट ने इसराइली सेना के साथ समन्वय कर बच्ची को बचाने के लिए एक एंबुलेंस भेजी थी, लेकिन उस एंबुलेंस पर भी गोलाबारी कर दी गई, जिससे उसमें सवार दोनों पैरामेडिकों की जान चली गई थी।

मिलिट्री पुलिस करेगी मामले की आपराधिक जांच आईडीएफ़ ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि मामले की व्यापक समीक्षा के बाद आपराधिक जांच शुरू करने का निर्णय लिया गया है। सेना ने स्पष्ट किया कि फ़लस्तीनी रेड क्रिसेंट की एंबुलेंस की आवाजाही के समन्वय में कथित खामियों के कारण ‘मिलिट्री पुलिस क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिविज़न’ द्वारा इस पूरी घटना की जांच की जाएगी।

शुरुआती दावों से पलटी इसराइली सेना घटना के समय आईडीएफ़ ने दावा किया था कि इलाके में उसके सैनिक मौजूद नहीं थे, लेकिन स्वतंत्र जांचों और साक्ष्यों के बाद सेना ने माना कि उसके सैनिक तेल अल-हवा इलाके में सक्रिय थे। हिंद रजब और पैरामेडिकों के बीच बातचीत की दर्दनाक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद दुनिया भर में इस घटना की कड़ी निंदा हुई थी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here