34 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

घाटमपुर में 5 वर्ष की बच्ची के साथ 50 रुपये देने का लालच देकर किया दुष्कर्म

Array

कानपुर : घाटमपुर क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने 5 साल की दलित बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। ग्रामीण बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को लेकर आक्रोशित हो गये, लेकिन उन्हें पुलिस ने समझा बुझा कर मामले को शांत कराया। आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की ग्रामीण मांग कर रहे हैं।

दिया 50 रुपये देने का लालच

पुलिस क्षेत्राधिकारी (घाटमपुर) रवि कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची शौच करने के लिये बाहर गई थी, तभी 25 वर्षीय आरोपी युवक ने 50 रुपये देने के बहाने उसे एक खेत में ले गया तथा जिसके पश्चात उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जब लड़की मदद के लिए चिल्लायी तो उसकी आवाज सुुुनन उसके भाई और पड़ोसी सहित उसके परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और जिसके पश्चात उसे बचाया। हालांकि आरोपी युवक वहां से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार करने का पुलिस प्रयास कर रही है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here