28.4 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

जया बच्चन: सांसदों से भी किसानों की तरह सरकार माफ़ी मांगेगी

Array

केंद्र की मोदी सरकार को श्राप देने वाली समाजवादी पार्टी की राज्य सभा सांसद जया बच्चन ने एक बार फिर केंद्र की सत्तारुढ़ बीजेपी सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि जिस तरह से इन लोगों ने किसानों से माफी मांगी है. उसी तरह से ये सांसदों से भी माफी मांगेंगे. बच्चन ने कहा कि जिस तरह से ये सरकार काम कर रही है. वह निंदनीय है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

उन्होंने कहा, “हमारे सांसद बैठे हैं. उनका निलंबन वापस नहीं हो रहा. यह न्याय नहीं है लेकिन इस सरकार से यह उम्मीद करना बेकार है. इन लोगों ने किसान से माफी मांगी है. अब इन सांसदों से भी माफी मांगेंगे.”

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

राज्यसभा में कल बीजेपी को श्राप देने के सवाल पर बच्चन ने कहा, “नाराज थी. इस वजह से श्राप दिया. होना तो चाहिए ही इनके बुरे दिन जल्द आने वाले हैं.”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सपा सांसद ने कहा, “मीडिया को भी सरकार के गलत काम पर बोलना चाहिए. वे लोग मीडिया को धक्का और गाली दे रहे हैं. सबकी जिम्मेदारी है. निष्पक्ष होकर आवाज उठाएं. ये उल्टी गंगा में नहाकर आये हैं. वहां उनके सब पाप धुल गए, लेकिन गंगा मैली हो गई, उनके जो भी पाप धुले, वह गंगा में ही गए.”

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here