35 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

टी-20 विश्व कप में भारत पर बाबर को पहली जीत मिलने का भरोसा

Array

ICC वर्ल्ड कप मुकाबलों में भारत के खिलाफ अपनी पहली जीत को तरस रही पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आज़म को यूएई में होने वाले टी -20 विश्व कप में कुछ अलग होने की उम्मीद है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

दुबई रवाना होने से पहले बाबर आज़म ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चूँकि पिछले कुछ सालों में दुबई उनका होम ग्राउंड रहा है इसलिए पाकिस्तान की टीम वहां के हालात से भारत के मुकाबले ज़्यादा अच्छी तरह से वाकिफ़ हैं, हालाँकि बाबर ने साथ में यह भी कहा कि मैच वाले दिन जो टीम बेहतर खेलेगी वही जीतेगी।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इन दोनों चिरप्रतिद्वन्दियों का टी20 विश्व कप में आमना सामना 24 अक्टूबर को दुबई में होगा।

विश्व कप मुकाबलों में भारत के खिलाफ अभी तक जीत न मिलने की बात पर बाबर ने कहा कि वह अतीत की बात है, हमें दबाव का पता है, उम्मीद है कि यह मैच जीतकर हम लय बनायेंगे. हमारा आत्मविश्वास और मनोबल ऊंचा है. हम अतीत के बारे में नहीं बल्कि भविष्य के बारे में सोच रहे हैं और उसकी तैयारी कर रहे हैं.’

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को पाकिस्तान का बल्लेबाजी सलाहकार और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वेर्नोन फिलैंडर को गेंदबाजी सलाहकार बनाया गया है. आजम ने कहा ,‘‘ हेडन और फिलैंडर के पास काफी अनुभव है. हम उनसे सीखने की कोशिश करेंगे, हमारे खिलाड़ी तेजी से सीखने में माहिर हैं.’

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here