31 C
Mumbai
Monday, April 13, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

तैयारी Twitter की चिड़िया को फुर्र करने की

Array

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने रविवार को एक बड़ा संकेत हुए कहा है कि वे इस प्लेटफॉर्म को रीब्रांड करने की योजना बना रहे हैं। मस्क ने ट्वीट किया, ‘और जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी बर्ड को अलविदा कह देंगे।’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘अगर आज रात एक अच्छा x लोगो पोस्ट किया जाता है, तो हम कल इसे दुनिया भर में लाइव कर देंगे।’

मस्क के दिमाग में पिछले कुछ समय से ‘X’ नाम है। मस्क ने नए सीईओ लिंडा याकारिनो का स्वागत करते हुए अप्रैल में ट्वीट किया था, ‘इस प्लेटफॉर्म को एक्स, द एवरीथिंग ऐप में बदलने को उत्सुक हूं।’

अक्टूबर में, उन्होंने कहा था, ‘ट्विटर खरीदना एक्स, एवरीथिंग ऐप बनाने की दिशा में एक कदम है।’

पिछले साल मस्क द्वारा ट्विटर को खरीदने और अपने अधिकांश कर्मचारियों को बर्खास्त करने के बाद से ट्विटर को कई बार तकनीकी विफलताओं का सामना करना पड़ा है। ट्विटर ने बाद में ब्लू प्रीमियम सदस्यता भी शुरू की।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here