31 C
Mumbai
Monday, April 13, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

दक्षिण अमेरिकी देश चिली में भूकंप, अर्जेंटीना तक लगे तेज झटके; रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1

Array

गुरुवार को दक्षिणी अमेरिका का देश चिली के उत्तरी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिपोर्ट के अनुसार इसकी तिव्रता 6.1 की थी। इसके झटके अर्जेंटीना तक महसूस किए गए। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने या कोई बड़ा नुकसान होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। साथ ही भूकंप के बाद चिली में सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र सैन पेड्रो डी अटाकामा शहर से 104 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था, जो बोलीविया की सीमा के पास स्थित एक छोटा सा शहर है। भूकंप की गहराई 93 किलोमीटर थी और यह दोपहर 12:21 बजे आया।

साथ ही मामले में चिली की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने भूकंप को मध्यम तीव्रता का बताया। एजेंसी ने कहा कि वह किसी भी संभावित नुकसान का आकलन करती रहेगी। एजेंसी ने यह भी बताया कि भूकंप से “सुनामी उत्पन्न करने की स्थिति” नहीं बनी है।

एक नजर चिली पर..
बता दें कि दक्षिणी अमेरिका का देश चिली रिंग ऑफ फायर में स्थित है, जहां टेक्टोनिक प्लेट्स के टकराने से भूकंप और सुनामी आती हैं। चिली में 2010 में आए 8.8 तीव्रता के भूकंप की दर्दनाक यादें अब भी लोगों के मन में ताजा हैं, जिसमें सुनामी आई थी और 526 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद चिली ने आपातकालीन प्रक्रियाओं में सुधार किए हैं और इमारतों में शॉक-अवशोषक उपकरण लगाए हैं ताकि भविष्य में ऐसे नुकसान को कम किया जा सके।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here