32 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

दक्षिण कोरिया की ओर यूरोप मोड़ेगा प्राकृतिक गैस आपूर्ति को 

Array

दक्षिण कोरिया ने यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद ऊर्जा संकट को कम करने में मदद के लिए अपनी तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) आपूर्ति का एक हिस्सा यूरोप भेजने की योजना बनाई है। इसकी जानकारी गुरुवार को अधिकारियों ने दी। यूक्रेन संकट के बीच यूरोप में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने के कारण चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि रूस अभी तक यूरोप में गैस की आपूर्ति करता आया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

बुधवार को, रूस स्वामित्व वाले गैस उत्पादक गजप्रोम ने कहा कि उसने पोलैंड और बुल्गारिया को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में कटौती की है, क्योंकि इन्होंने रूबल में भुगतान करने से इनकार कर दिया था।

जवाब में, उद्योग मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कोरिया ने अपने कुछ एलएनजी गैस कार्गो को यूरोप की ओर मोड़ने का फैसला किया है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अधिकारी ने इस बारे में ब्योरा देने से साफ इनकार कर दिया कि दक्षिण कोरिया कब और कितना गैस भेजेगा, लेकिन अंदेशा लगाया जा रहा है कि शिपमेंट यूरोप को भेजी जाएगी, हालांकि मात्रा उतनी नहीं होगी।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह फैसला अमेरिका या यूरोपीय देशों के अनुरोध पर किया गया है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

 फरवरी में, वाशिंगटन ने यूरोप के लिए दक्षिण कोरिया से गैस सहायता मांगी, लेकिन दक्षिण कोरिया की सरकार ने इनकार कर दिया।

मार्च के अंत तक दक्षिण कोरिया के लिए प्राकृतिक गैस की आयात कीमतें 1,013.35 डॉलर प्रति टन थी, जो पिछले महीने की तुलना में 20.08 प्रतिशत ज्यादा है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2021 के तुलनीय आंकड़े 438.42 डॉलर था।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here