28 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

दर्दनाक हादसा : ट्रक ने गर्भवती महिला को कुचला, शिशु पेट फटने से सही सलामत आया बाहर

Array

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के बरतारा गांव में एक दर्दनाक हादसे में एक ट्रक ने गर्भवती महिला को कुचल दिया। इस हादसे में एक चमत्कार देखने को मिला। ट्रक ने महिला को इतनी बुरी तरह कुचला कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई और उसका पेट फट गया, जिससे उसका बच्चा बाहर आ गया। वहां लोग यह देख कर हैरान रह गए कि बच्चा सही सलामत पेट से बाहर निकल आया।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

घटना बुधवार को नरखी थाना क्षेत्र के बरतारा गांव के पास की है।

स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) फतेह बहादुर सिंह भदौरिया के अनुसार, 26 वर्षीय मां कामिनी अपनी बाइक पर पति के साथ कोटला फरिहा में अपने माता-पिता के घर जा रही थी, तभी हादसा हुआ।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सामने से आ रही कार की चपेट में आने से बचने के प्रयास में उसके पति रामू ने अपनी बाइक से नियंत्रण खो दिया। कामिनी नीचे गिर गई और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया।

जैसे ही वह ट्रक के नीचे आई उसका पेट फट गया और बच्चा सही-सलामत बाहर आ गया।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बच्चे को तुरंत फिरोजाबाद जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने गुरुवार को कहा कि बच्चा ‘बिल्कुल ठीक है और अभी नवजात के इलाज की जरूरत है।’

एसएचओ ने कहा कि ट्रक का चालक फरार हो गया और सीसीटीवी की जांच की जा रही है। पति की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here