36 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

दिल्ली: जाफराबाद इलाके के एक घर से 4 शव मिले, पत्नी और 2 बेटियों की हत्या के बाद कारोबारी ने की खुदकुशी

Array

राजधानी दिल्ली के जाफराबाद इलाके के एक घर में चार शव मिलने का मामला सामने आया है। मृतकों में पति-पत्नी और 2 नाबालिग बच्चियां शामिल हैं। कथित तौर पर सभी को गोली लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि पति इसरार अहमद ने पत्नी और दोनों बच्चियों को गोली मारी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस की मानें तो इसरार का जींस पैंट बनाने का काम था, जिसमें उसे काफी घाटा हुआ था। हैरानी की बात यह है कि व्यापारी के दो बेटे भी घर के बाहर मौजूद थे, उन्हें व्यापारी ने कुछ नहीं किया।

डीसीपी (नॉर्थ-ईस्ट) संजय कुमार सेन ने बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक 40 वर्षीय व्यवसायी ने पहले अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या की और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली।

पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला है कि इसरार ने इस वारदात को अंजाम देने से पहले अपनी पत्नी और दोनों नाबालिग बेटियों को कुछ नशीली चीज खिला दी थी और फिर उनकी हत्या के बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस को इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित एक कमरे में चारों के शव मिले हैं।

इसरार के परिवार में 4 और 13 साल के दो बेटे बचे हैं। जिस बिल्डिंग में यह वारदात हुई उसमें कारोबारी के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी रह रहे हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि इसरार का मुंबई में जींस का कारोबार है और उसे इसमें भारी नुकसान हो रहा था। आगे की जांच जारी है।   

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here