29 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नेपाल भूस्खलन में हुई अबतक 15 की मौत, व अन्य 10 रेस्क्यू, 10 लापता

Array

नेपाल में अछाम जिले के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को भूस्खलन से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य लापता हो गए। वहीं, 10 लोगों को बचाया भी गया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

अछाम के उप मुख्य जिला अधिकारी दीपेश रिजाल ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि भूस्खलन के कारण सुदूर पश्चिम नेपाल में अछाम जिले के विभिन्न हिस्सों से कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 10 लोगों को बचाया भी गया है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

भूस्खलन की घटना की सूचना के बाद नेपाल के गृह मंत्री बाल कृष्ण खंड ने अधिकारियों से राहत और बचाव कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर तैनात करने को कहा है। बता दें कि नेपाल में पिछले एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। पिछले हफ्ते नेपाल के दारचुला जिले के बंगबगड़ इलाके में बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी और 11 लापता हो गए थे।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

लगातार बारिश के कारण लस्कू और महाकाली नदियों में बाढ़ आ गई है, जो कई घरों और दो पुलों को बहा ले गई। बता दें कि नेपाल सालाना मानसून के मौसम में बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं से जूझता रहा है। इसके कारण कई लोगों की जान जाती रही है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here