30 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नौसेना का हेलीकॉप्टर मैक्सिको में क्रैश, 14 लोगों की हादसे में मौत

Array

मेक्सिकन नौसेना का हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक सिनालोआ के लॉस मोचिस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय मीडिया ने नौसेना के हवाले से कहा कि हादसे के कारणों की की जांच की जा रही है।

प्राप्त समाचारों के मुताबिक़, शनिवार सुबह मैक्सिको के सिनालोआ में बड़ा हादसा हुआ है। मैक्सिको सेना का एक हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस सैन्य हेलीकॉप्टर में 15 लोग सवार थे, जिसमें से 14 लोगों की मौत की ख़बर है। वहीं इस दुर्घटना में 1 व्यक्ति घयल बताया जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं लगा है। बचावकर्मियों ने घायल को तुरंत नज़दीकी अस्पताल भेज दिया जहां उसका इलाज जारी है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह हादसा मेक्सिकन ड्रग माफ़िया राफेल कारो क्विनतेरो की गिरफ़्तारी के बाद हुआ है। राफेल कारो क्विनतेरो एफ़बीआई के 10 सबसे वांछित अपराधियों में से एक है। हालांकि नौसेना ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना और क्विनतेरो की गिरफ्तारी के बीच कोई कनेक्शन है। नौसेना के अधिकारियों ने दुर्घटना के जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि पिछले महीने इटली में भी एक विमान हादसा हुआ था, जिसमें सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई थी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here