27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पंजाब में चुनाव आयोग के स्टेट आइकन सोनू सूद अब नहीं रहे

Array

निर्वाचन आयोग ने मज़दूरों के मसीहा एक्टर सोनू सूद की स्टेट आइकन पंजाब की नियुक्ति वापस ले ली है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा एस करुना राजू ने स्पष्ट किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 4 जनवरी, 2022 को अदाकार सोनू सूद को स्टेट आइकन पंजाब के तौर पर की नियुक्ति वापस ले ली गई है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

बता दें कि अभिनेता सोनू सूद को नवंबर, 2020 में चुनाव आयोग द्वारा पंजाब के स्टेट आइकन के रूप में नियुक्त किया गया था।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) एस करुणा राजू ने 2020 में एक बयान में कहा कि उनके कार्यालय ने सोनू सूद की नियुक्ति के संबंध में चुनाव आयोग को एक प्रस्ताव भेजा था और उन्होंने इसे मंजूरी दे दी।

चुनाव आयोग द्वारा सोनू सूद की पंजाब के स्टेट आइकन के रूप में नियुक्ति देश भर में प्रवासी कामगारों को सुरक्षित घर पहुंचाने में लॉकडाउन के माध्यम से उनके अथक परिश्रम के बाद हुई। इसके अलावा सोनू सूद ने जरूरतमंद लोगों को भोजन, आश्रय और पीपीई किट भी दान किए थे।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here