35 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पुणे: इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में आग, परिवार के चार लोगों की हुई मौत

Array

महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड़ शहर में बुधवार सुबह एक इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से दो नाबालिगों सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इस संबंध में मौके पर मौजूद अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि घटना आज सुबह 5.25 बजे पिंपरी चिंचवड़ के चिखली इलाके के पूर्णा नगर में पूजा हाइट्स बिल्डिंग में स्थित दुकान में हुई. पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी ने कहा, “अब तक इमारत के भूतल पर स्थित हार्डवेयर की दुकान के मेजेनाइन पर सो रहे चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं।”

घटना के बाद आग बुझाने के अग्निशमन विभाग के प्रयासों पर उन्होंने कहा, ”आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू की गई. काफी प्रयास के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गयी.” इस पर काबू पा लिया गया है. स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।”

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन ऐसा लगता है कि शॉर्ट-सर्किट की वजह से दुकान में आग लगी होगी. हालांकि मौके पर जांच जारी है अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान 48 वर्षीय चिमनाराम चौधरी, 40 वर्षीय नम्रता चिमनाराम चौधरी, 15 वर्षीय भावेश चौधरी और 13 वर्षीय सचिन चौधरी के रूप में की गई है। सभी मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here