25 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

फिर लटकी बग्गा पर गिरफ़्तारी की तलवार, जारी हुआ मोहाली कोर्ट से गिरफ़्तारी वारंट

Array

पंजाब की मोहाली अदालत ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. कोर्ट ने पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करके अदालत में पेश होने का आदेश दिया है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता तजिंदर बग्गा के खिलाफ मोहाली कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया है. पुलिस को कोर्ट की तरफ से उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है.

बता दें कि पंजाब पुलिस ने बीजेपी नेता को शुक्रवार को जनकपुरी में उनके आवास से गिरफ्तार किया था. हालांकि दिल्ली पुलिस उन्हें हरियाणा से वापस लेकर आ गई थी. दिल्ली पुलिस ने कहा था कि उनको बीजेपी नेता की गिरफ्तारी की सूचना नहीं दी गई थी.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

तजिंदर सिंह बग्गा के पिता प्रीतपाल बग्गा की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को किडनैपिंग का केस दर्ज किया था. बीजेपी नेता के पिता ने आरपो लगाया था कि शुक्रवार को कुछ लोग सुबह करीब 8 बजे उनके घर में घुसे और उनके बेटे को किडनैप कर ले गए.

बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा ने कुछ समय पहले आई फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ट्वीट कर आलोचना की थी. इस घटना के बाद वह आम आदमी पार्टी के निशाने पर आ गए थे.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पंजाब पुलिस ने पिछले महीने भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में बीजेपी नेता के खिलाफ पिछले महीने केस दर्ज किया था.

मोहाली में रहने वाले एक शख्स की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बग्गा के खिलाफ केस दर्ज किया था. मोहाली कोर्ट के आदेश के बाद बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा पर गिरफ्तारी की तलवार एक बार फिर से लटक गई है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here