26.6 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बाइक सवार बदमाशों ने अजीत पवार के नजदीकी NCP नेता पर की फायरिंग

Array

अंधाधुंध फायरिंग कर दो बदमाश हुये फरार

पुणे: बाइक सवार बदमाशों ने, बारामती में सोमवार शाम को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नजदीकी राकांपा नेता पर अंधाधुंध फायरिंग कर दो बदमाश फरार हो गए। इस घटना में घायल रविराज तावरे को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही मालेगांव बुद्रुक की पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और फरार आरोपितों की तलाश कर रही है। 

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

पुलिस के अनुसार रविराज तावरे सोमवार शाम को तकरीबन सात बजे अपनी जिला परिषद सदस्य पत्नी रोहिणी के साथ बारामती स्थित संभाजी नगर गए थे।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वड़ापाव खरीदने के लिए गाड़ी से उतरे, बाइक सवार बदमाशों ने

रविराज तावरे इसी क्षेत्र में वड़ापाव खरीदने के लिए गाड़ी से उतरे और उसी समय मोटरसाईकिल से आए बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी। घटना के वक्त गाड़ी में बैठी उनकी पत्नी रोहिणी तावरे ने शोर मचाना शुरू किया, जिससे बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इस घटना से बारामती में तनाव है। मामले की गहन छानबीन मालेगांव बुद्रुक पुलिस की टीम कर रही है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here