28 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति कोलोर को आठ साल और 10 महीने के कारावास की सजा, भ्रष्टाचार का मामला

Array

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडो कोलोर को शुक्रवार सुबह अलागोस राज्य में गिरफ्तार किया गया। उन्हें 2023 में भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया गया था और अब उन्हें जेल की सजा काटने का आदेश दिया गया है।

कोलोर पर आरोप था कि उन्होंने बीआर डिस्ट्रीब्यूडोरा (एक ईंधन वितरण कंपनी) और निर्माण कंपनी यूटीसी इंजेनहरिया के बीच अनुबंधों को सुगम बनाने के लिए 20 मिलियन रियास (3.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रिश्वत ली। इसके बदले में, उन्होंने बीआर डिस्ट्रीब्यूडोरा में अधिकारियों की नियुक्ति के लिए राजनीतिक समर्थन दिया।

कोलोर 1990 से 1992 तक देश के राष्ट्रपति रहे। उनको आठ साल और दस महीने की कारावास की सजा सुनाई गई है। ब्राजील की कानूनी प्रणाली के तहत सांसदों, राष्ट्रपति और मंत्रियों से जुड़े मामलों को सीधे सुप्रीम कोर्ट में ले जाया जाता है। कोलोर अभी तक जेल में नहीं थे, क्योंकि उनके वकील अपील कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एलेक्जेंड्रे डी मोरेस ने गुरुवार को कोलोर की गिरफ्तारी का आदेश दिया और कहा कि अपीलों का कोई आधार नहीं होने पर सजा तुरंत शुरू की जा सकती है।

ऑपरेशन कार वॉश’ एक बहुत बड़ी भ्रष्टाचार जांच थी, जिसने लैटिन अमेरिका के कई बड़े नेताओं और व्यापारियों को इसमें फंसा दिया। इस जांच में ब्राजील के वर्तमान राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा भी शामिल थे। उन्हें 2018 में गिरफ्तार किया गया था और लगभग दो साल तक जेल में रखा गया था।फर्नांडो कोलोर (75 वर्षीय) ब्राजील के पहले राष्ट्रपति बने, जिन्हें 1989 में जनता के वोट से चुना गया। इससे पहले देश में 21 साल तक सैन्य तानाशाही थी। 1992 में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उन्हें कांग्रेस ने पद से हटा दिया। 2007 में उन्होंने अपने गृह राज्य अलागोस से सीनेटर के रूप में चुनाव जीता।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here