26 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भारत में कोरोना महामारी बढ़ रही चरम की ओर, ताजा नए मामले 44 हज़ार दर्ज

Array

नयी दिल्ली: भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 43,846 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है। नए मरीजों के साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,15,99,130 हो गए।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

लगातार 11वें दिन सक्रीय मामलों में वृद्धि
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार कोविड-10 के उपचाराधीन मरीजों की तादाद में लगातार 11वें दिन वृद्धि दर्ज किए जाने के बाद अब यह संख्या 3,09,087 हो गई है जो भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों का 2.66 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, ठीक होने की दर गिरकर 95.96 प्रतिशत रह गई है। मंत्रालय की ओर से दिए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 115 दिन में प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में यह सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

197 और मरीजों की मौत
सुबह आठ बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, महामारी से 197 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 1,59,755 पर पहुंच गई। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, शनिवार को 11,33,602 नमूनों की जांच की गई और 20 मार्च तक 23,35,65,119 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here