36 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भीषण सड़क दुर्घटना नेपाल के रामेछाप में, नौ लोगों की मौत, 30 घायल

Array

नेपाल के रामेछाप जिले से काठमांडू जा रही यात्री बस भीषण दुर्घटना का शिकार हो गयी। दुर्घटना में 09 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। 30 अन्य लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ रहा है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह नेपाल के रामेछाप जिले से काठमांडू के लिए रवाना हुई यात्रियों से भरी बस लुभूघाट क्षेत्र में सुनापती ग्राम पंचायत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बस अचानक पलटी और जंगलों के बीच खड्डे में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस कई बार पलटती हुई नीचे गिरी।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

रामेछाप जिले के पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार ठिंग ने बताया कि 09 लोगों की मृत्यु मौके पर ही हो गयी। दुर्घटनास्थल पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के राहतकर्मियों को भेजा गया, किन्तु बस इतने गहरे खाईनुमा खड्डे में गिरी है कि वहां से घायलों को निकालने में खासी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

दुर्घटना में 30 लोग घायल हुए हैं। पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार ठिंग के मुताबिक 22 घायलों को धुलीखेल अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। शेष घायलों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर एंबुलेंस का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई मरीज गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें विशेषज्ञतायुक्त इलाज उपलब्ध कराने के लिए एयर एंबुलेंस की मदद से भेजा जा रहा है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here