26.5 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ममता का भाजपा पर तंज: भाजपा का शासन हिटलर, स्टालिन, मुसोलिनी से भी बदतर है

Array

केंद्र सरकार पर राज्य के मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार देश के संघीय ढांचे को ध्वस्त कर रही है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

ममता बनर्जी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि “भाजपा का शासन एडॉल्फ हिटलर, जोसेफ स्टालिन या बेनिटो मुसोलिनी से भी बदतर है.’

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए केंद्रीय एजेंसियों को ‘स्वायत्तता दी जानी चाहिए.’ उन्होंने कहा, ‘भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार राज्य के मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है. वह देश के संघीय ढांचे को ध्वस्त कर रही है. वहां तुगलकी शासन लागू है.’

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने कहा, ‘एजेंसियों को स्वायत्तता दी जानी चाहिए और बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के निष्पक्ष रूप से काम करने की इजाजत दी जानी चाहिए.’

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here