28 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ममता ने एक पैर पर खड़े हो राष्ट्रगान को गाकर अपने चुनाव प्रचार को किया समाप्त

Array

नंदीग्रामः तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी का यहां रेयापाड़ा में फ्रैक्चर वाले पैर के साथ खड़े होकर राष्ट्रगान (National Anthem) गाकर प्रचार अभियान को समाप्त कर दिया। पार्टी के नेता सुब्रत बख्शी और डोला सेन ने ममता बनर्जी को व्हीलचेयर से उठने में मदद की और वह राष्ट्रगान के दौरान एक पैर पर खड़ी थीं। मुख्यमंत्री वहां पिछले दो दिनों से डेरा डाले हुई हैं। ममता नंदीग्राम सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं, जहां एक अप्रैल को मतदान होना है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ममता ने आरोप लगाया कि मतदाताओं को लुभाने के लिए सुरक्षा बलों की गाड़ियों से नकदी भी बांटी जा रही है और भाजपा राज्य की सत्ता में आने के लिए सभी मानदंडों को पार कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘यह पीएम केयर्स फंड का पैसा है, यह नोटबंदी के दौरान जमा की गयी नकदी है। यह वह पैसा है, जिससे पीएसयू की बिक्री के बाद उनका खजाना भर गया है।’’

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

ममता ने आरोप लगाया, ‘‘ यह जनता का पैसा है जो उन्होंने लूटा था और अब हर मतदाता को 500 व 1000 रुपये दे रहे हैं। हमने चुनाव आयोग को इस बारे में सूचित किया था लेकिन उसके बाद भी यह जारी है।” उन्होंने बासुलीचक में दूसरी बैठक में कहा, ” नकदी बांटे जाने के पीछे भाजपा शासित राज्यों के कई मंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here