27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

महाराष्ट्र: 7 मेडिकल छात्रों समेत भाजपा विधायक के पुत्र की सड़क हादसे में मौत

Array

महाराष्ट्र में वर्धा में एक सड़क हादसे में बीजेपी विधायक पुत्र समेत सात मेडिकल छात्रों की मौत हो गयी है. हादसे में कार पुल से नीचे गिरी है. यह हादसा वर्धा के सेलसुरा के पास हुआ है. कार में सवार सात मेडिकल छात्रों की इस हादसे में मौत हुई है इन मेडिकल छात्रों में तिरोडा विधानसभा क्षेत्र के BJP विधायक विजय रहांगडाले का बेटा अविष्कार भी शामिल है. सावंगी के मेडिकल कॉलेज के ये छात्र देवली से वर्धा जा रहे थे.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

ये सभी छात्र जाइलो कार में सवार थे. किसी जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में कार तेज रफ्तार से रेलिंग से टकरा कर गई, जिसके बाद वह पुल से नीचे गिर गई. हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग और प्रशासन टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त हुई कार से शवों को बाहर निकाला.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वर्धा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रशांत होलकर ने कहा कि सभी मृतक वर्धा के लिए जा रहे थे और इसी दौरान उनकी कार सेलसुरा के पास एक पुल से नीचे जा गिरी जिसमें सभी कार सवार की मौत हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि वे सावंगी मेडिकल कॉलेज के छात्र थे और जाइलो कार चला रहे थे.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

छह अन्य छात्रों की पहचान नीरज चौहान, नितेश सिंह, विवेक नंदन, प्रत्युष सिंह, शुभम जायसवाल और पवन शक्ति के रूप में की गई जो कि सभी एमबीबीएस के छात्र थे.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here