28 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

महाराष्ट्र के अहमदनगर में सिविल हॉस्पिटल में लगी आग, 10 कोरोना मरीज़ों गयी जान

Array

महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल के आईसीयू में लगी भीषण आग में 10 लोगों की मौत की खबर है. आग में कई लोग चपेट में आ गए हैं. इस आग की वजह से 13 -14 लोगों के जख्मी होने की खबर है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

अहमदनगर के जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र भोसले द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक आईसीयू में 17 लोगों का इलाज शुरू था. ये 17 लोग कोरोना संक्रमित हैं. आग लगने का सही कारण पता नहीं लग पाया है. कहा जा रहा है कि एसी में लगी आग लगी और इसके बाद आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया. आग लगने के बाद बचाव कार्य के लिए ऑक्सीजन सप्लाई बंद की गई.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बताया जा रहा है कि आईसीयू में इलाज करवा रहे कुछ कोरोना संक्रमितों की मौत दम घुटने से भी हुई है. यह पूरी जांच के बाद ही पता चलेगा कि जलने से कितने लोग मरे हैं और कितने लोगों की मौत दम घुटने से हुई है. इस बीच दमकल विभाग की टीम द्वारा आग बुझाने का काम शुरू है.

आग की चपेट में आए लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है. 20 से ज्यादा लोगों को पास के एक अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है. अहमदनगर के संरक्षक मंत्री हसन मुश्रीफ ने मरने वालों की संख्या 10 होने की पुष्टि की है. 1 व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है. मंत्री हसन मुश्रीफ ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. वे घटनास्थल का दौरा करने जाने वाले हैं.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मरने वालों की संख्या में और बढोत्तरी होने की आशंका जताई जा रही है. आईसीयू में लगी इस आग के बाद तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. अस्पताल की निचली मंजिल में यह आग लगी है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here