28.3 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

Array

ऋषिकेश: देश के विभिन्न प्रांतों से आए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था के महाकुंभ 2021 के महाशिवरात्रि पर्व के चलते शाही स्नान पर हर-हर महादेव और गंगा मइया के जयकारों के साथ नगर की हृदय स्थली त्रिवेणी घाट पर गंगा में डुबकी लगाई।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी महाशिवरात्रि पर्व पर स्नान का क्रम रात 12 बजे के बाद से शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान व गंगा पूजन के साथ महाशिवरात्रि व्रत भी रखा और दान धर्म करके पुण्य कमाया। इस वर्ष यह पर्व धनिष्ठा नक्षत्र में हो रहा है। जिसका महत्व अपने आप में बहुत पुण्यदायी माना गया है। क्योंकि इस दिन बृहस्पतिवार के साथ-साथ शिव योग भी बन रहा है। जिसके कारण महाशिवरात्रि व्रत पूजन करने से भगवान शिव की आराधना में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी और अश्वमेध यज्ञ करने के समान फल प्राप्त होगा।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

महाकुंभ के प्रथम शाही स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा आज सुरक्षा के बेहद चाक-चौबंद प्रबंध किए गए। इसके अलावा शहर में बाहर से आने वाले यात्रियों को जाम से न जूझना पड़े, इसके लिए ट्रैफिक में बदलाव किया गया। नगर की हृदय स्थली त्रिवेणी घाट सहित राम झूला व लक्ष्मण झूला के विभिन्न गंगा घाटों पर नियमित रूप से गंगा स्नान जारी है। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here