30 C
Mumbai
Thursday, April 9, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

महिला आरक्षण विधयेक को संसद की मंजूरी, सर्वसम्मति के साथ राज्यसभा में पारित हुआ बिल

Array

संसद के विशेष सत्र का आज चौथा दिन है। राज्यसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ बिल पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बीच लोकसभा में विधेयक के पास होने पर पीएम मोदी ने सभी सांसदों का आभार जताया और इसे संसदीय इतिहास का स्वर्णिम अवसर करार दिया।

लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी महिला आरक्षण विधयेक पारित हो गया है। सदन ने सर्वसम्मति के साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास कर दिया। बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े। बिल का किसी भी सांसद या पार्टी ने विरोध नहीे किया।

राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर वोटिंग चल रही है। मतदान की प्रक्रिया जारी है। थोड़ी ही देर में इसका फैसला सामने आएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दो दिन से बिल पर विस्तार से चर्चा हो रही है। दोनों सदनों में अच्छे से विचार विमर्श हुआ। आने वाले समय में यह सभी बातें सभी को प्रेरित करेंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बिल से देश के लोगों में एक नया विश्वास पैदा होगा। सभी सदस्यों और राजनीतिक दलों ने महिलाओं को सशक्त बनाने और ‘नारी शक्ति’ को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आइए देश को एक मजबूत संदेश दें।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को एक विशेष सम्मान सिर्फ विधेयक पारित होने से मिल रहा है ऐसा नहीं है, बल्कि इस विधेयक के प्रति देश के सभी राजनीतिक दलों की सकारात्मक सोच होना, ये हमारे देश की नारी शक्ति को नई ऊर्जा देने वाली है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here