31 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के हाथों तीन अल-बद्र आतंकवादी हुए ढेर

Array

श्रीनगर: दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन अल-बद्र आतंकवादियों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य ने समर्पण कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सभी आतंकवादी अल-बद्र समूह में नये भर्ती हुए थे। मृतक आतंकवादियों की पहचान दानिस मीर , मोहम्मद उमेर भट और जैद बशीर के रूप में की गयी है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स , केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस के विशेष अभियान समूह ने बुधवार की शाम शोपियां से करीब 10 किलोमीटर दूर कनिगाम में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इस बीच शोपियां में भारत संचार निगम लिमिटेड निगम समेत सभी सेल्यूलर कंपनियों की मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गयी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान गांव से लगी सभी सड़कों को सील कर दिया गया। आज सुबह सुरक्षा बल के जवान गांव में लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे , तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और हथगोले भी फेंके। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की अपील पर आतंकवादी तौसीफ अहमद ने मुठभेड़ के दौरान समर्पण कर दिया।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here