33 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मोठा भाई बंगाल में युवाओ से वोट मांगने में व्यस्त, भारत अमेरिका को पीछे छोड़, कोरोना से हुए एक दिन में 3.16 लाख नए संक्रमित पस्त

Array

नयी दिल्ली: मोठा भाई बंगाल में युवाओ से वोट मांगने में व्यस्त, भारत में कोरोना की दूसरी लहर का कहर और व्यापक होता जा रहा है। अब हर दिन कोरोना संक्रमण नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है, पिछले 24 घंटे में देश में 3 लाख 15 हजार 735 नए कोरोना संक्रमित मिले। यह पूरी दुनिया में एक दिन में मिलने वाले कोरोना संक्रमित मरीज़ों का सबसे बड़ा सर्वविदित आंकड़ा है.

मोठा भाई बंगाल में युवाओ से वोट मांगने में व्यस्त

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

विदित हो कि इसके पहले पुरे विश्व में एक दिन में सर्वाधिक नए संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड अमेरिका के पास था। अमेरिका में 8 जनवरी, 2021 को 3,07,570 नए संक्रमित मिले थे, लेकिन अब इस डरावने मामले में अमेरिका से भी भारत सबसे आगे निकल गया है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इस बीच बीते 24 घंटे में देश में 2101 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस कोरोना महामारी से अब तक 1 लाख 84 हजार 672 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 59 लाख 24 हजार 732 हो गई है। फिलहाल देश में अभी 22 लाख 84 हजार 209 मरीजों का इलाज चल रहा है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

चिंताजनक बात यह भी है कि कोरोना संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर अब गिरकर 84.5 % रह गई है। इसके साथ ही इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब 1,34,47,040 भी हो गई है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here