26.6 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

योगी को चुनावी चैलेन्ज दिया पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने

Array

समय से पूर्व जबरन योगी सरकार द्वारा जबरन रिटायर किये गए आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनावी ताल ठोंक दी है. पूर्व आईपीएस ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आगामी विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में जहाँ से भी उम्मीदवार बनेगे, वह वहां से उन्हें उनके खिलाफ परचा दाखिल करेंगे।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

पूर्व आईपीएस ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल में तमाम अलोकतांत्रिक, अराजक, दमनकारी, उत्पीड़नात्मक तथा विभेदकारी कार्य किये, वह इनके विरोध में मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, फिर चाहे आदित्यनाथ जहां से भी चुनाव लड़ें.” अमिताभ ठाकुर ने आगे कहा कि यह उनके लिए सिद्धांतों की लड़ाई है, जिसमें वह गलत के खिलाफ अपना विरोध व्यक्त करेंगे.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बता दें कि पूर्व आईपीएस को गृह मंत्रालय के निर्णय के अनुपालन में गत 23 मार्च को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गयी थी. केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया था कि ठाकुर को “उनकी सेवा के शेष कार्यकाल के लिए बनाए रखने के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here