30 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

रनवे से फिसलकर आग का गोला बना विमान; 181 लोग थे सवार, दो को छोड़ सभी की मौत

Array

दक्षिण कोरिया में रविवार को हुए भीषण विमान हादसे में कम से कम 179 लोग मारे गए। जेजू एअर का विमान मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते समय रनवे से फिसलकर एयरपोर्ट की चहारदीवारी से जा टकराया, जिससे इसमें आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि विमान एकदम आग का गोला बन गया। माना जा रहा है कि हादसा विमान से पक्षी के टकराने की वजह से हुआ।

स्थानीय टेलीविजन चैनलों पर सामने आए हादसे के वीडियो में विमान (उड़ान संख्या 7सी2216) कंक्रीक की दीवार से टकराता नजर आता है, जिसके बाद हर तरफ काले धुएं का गुबार फैल गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के सही कारणों का फिलहाल पता लगाया जा रहा है। लेकिन शुरुआती जांच से पता चला है कि पक्षी से टकराने के बाद पायलट ने विमान की क्रैश लैंडिंग की कोशिश की।

अधिकारियों ने बताया कि लेकिन लैंडिंग गियर में खराबी के कारण पहिये न खुलने से विमान हादसे का शिकार हो गया। संचार रिकॉर्ड के शुरुआती आकलन से पता चला कि हवाईअड्डे के नियंत्रण टावर ने विमान को उतरने से कुछ समय पहले पक्षियों के टकराने की चेतावनी जारी की और पायलट को एक अलग क्षेत्र में उतरने की अनुमति दी। पायलट ने दुर्घटना से पहले संकट संकेत भेजा था।

परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, विमान 15 वर्ष पुराना बोइंग 737-800 जेट था और बैंकॉक से लौट रहा था। दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 9:03 बजे (भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे) हुई। इसमें जान गंवाने वाले यात्रियों में 93 महिलाएं और 82 पुरुष शामिल हैं। हादसे के शिकार लोगों के शव इतनी बुरी तरह जल चुके हैं कि पहचान करना मुश्किल है।

चालक दल के दो सदस्य जिंदा बचे
विमान में कुल 175 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। यात्रियों में 173 दक्षिण कोरियाई और दो थाईलैंड नागरिक थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में दो लोगों को जिंदा बचा लिया गया है, जो चालक दल के सदस्य बताए जा रहे हैं।

जेजू एअर के सीईओ और कर्मचारियों ने माफी मांगी
जेजू एअर के सीईओ किम ई-बे ने विमान कंपनी के अन्य कर्मचारियों के साथ सिर झुकाकर इस घटना के लिए माफी मांगी। किम ने कहा, कारण चाहे जो भी हो, बतौर सीईओ मैं इस हादसे की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। उन्होंने हादसे से प्रभावित परिवारों को हर जरूरी सहायता प्रदान करने का वादा भी किया।

सिर्फ पिछले हिस्से का टुकड़ा बचा
अग्निशमन एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद विमान में लगी आग बुझाने के लिए दमकल की 32 गाड़ियां और कई हेलिकॉप्टर तैनात किए गए। मौके पर पहुंचे 1,560 अग्निशमन कर्मियों को आग पर काबू पाने में 45 मिनट से ज्यादा का समय लग गया। आग इतनी भीषण थी कि पूरा विमान ही जलकर खाक हो गया। सिर्फ पिछले हिस्से का थोड़ा टुकड़ा ही बचा था।

कोरियाई धरती पर सबसे बड़ा हादसा
-जेजू एअर विमान हादसा दक्षिण कोरियाई धरती पर अब तक का सबसे बड़ा हादसा है। 1997 में गुआम में कोरियन एयरलाइंस हादसे के बाद किसी दक्षिण कोरियाई एयरलाइन से जुड़ी सबसे खराब दुर्घटना है जिसमें 200 से अधिक लोग मारे गए थे।
-दक्षिण कोरिया में पिछली सबसे घातक हवाई दुर्घटना 2002 में हुई थी, जब एयर चाइना का बोइंग 767-200 दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान के पास एक पहाड़ी से टकरा गया था, जिसमें 129 लोग मारे गए थे और 37 घायल हुए थे।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here