28.3 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अचानक बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों की फौज दौड़ी

Array

रूस और यूक्रेन के बीच जब से युद्ध शुरू हुआ है तब से ही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की खराब सेहत की भी खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को पुतिन की तबीयत बहुत खराब हो गई थी। इसके बाद डॉक्टरों की दो टीम तुरंत राष्ट्रपति के आवास पर पहुंचीं। रूस के टेलिग्राम चैनल के हवाले से मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन को तत्काली इलाज की जरूरत थी इसलिए उनकी पैरामेडिक टीम के अलावा अन्य डॉक्टरों को भी बुलाना पड़ा।

चैनल के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन को शुक्रवार की रात तत्काल इलाज की जरूरत पड़ गई। रात के करीब 1 बजे डॉक्टरों की टीम बुलाई गई। पुतिन का जी बुरी तरह मिचला रहा था। जब मेडिकेयर अधिकारियों से बात नहीं बनी तो 20 मिनट बाद दूसरे डॉक्टरों को भी बुलाया गया। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर लगभग 3 घंटे तक पुतिन के ही साथ थे। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ।

रूस के पूर्व विदेश इंटेलिजेंस सर्विस लेफ्टिनेंट जनरल द्वारा चलाए जाने वाले टेलिग्राम चैनल न्यू जीलैंड हेरल्ड भी दावा कर चुका है कि व्लादिमीर पुतिन की जगह उनका एक हमशक्ल ले लेगा। उन्होंने यह भी दावा किया था कि आने वाले कार्यक्रमों में तकनीक का इस्तेमाल करके लोगों को धोखा दिया जा सकता है। 

बताया जा रहा हैकि राष्ट्रपति पुतिन पार्किंसन, कैंसर और कई जानलेवा बीमारियों से जूझ रहे हैं। हालांकि रूस की तरफ से हाल ही में दावा किया गया था कि यह सब अफवाह है और वह बिल्कुल फिट हैं।  बता दें कि रूस और अमेरिका के बीच 24 फरवरी से ही युद्ध जारी है। यूक्रेन में रूस के हमले की वजह से दुनियाभर में कई दिक्कतें पेश आ रही हैं। अमेरिका और कई यूरोपीय देश रूस पर प्रतिबंध भी लगा चुके हैं। यूक्रेन भी युद्ध में पीछे हटने को तैयार नहीं है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here