28 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

राहुल ने मोहम्मद शामी के ट्रोलर्स को लताड़ किया समर्थन

Array

कल दुबई में टी 20 विश्व कप के एक अहम् मैच में भारत को पाकिस्तान ने 10 विकेट से हरा दिया, इस मैच में टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज़ मोहम्मद शामी की गेंदबाज़ी ठीक नहीं रही और उन्होंने चार ओवरों में 44 रन दिए. जो कल की हार की कई वजहों में एक वजह रही. मैच में रोहित शर्मा और के एल राहुल ने भी बहुत निराश किया था, मगर सोशल मीडिया पर निशाने पर सिर्फ मोहम्मद शामी आये, ट्रोलर्स ने उनकी ट्रोलिंग की और गद्दार, देशद्रोही तमाम बातें कहीं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

वहीँ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्रोलर्स को लताड़ते हुए मोहम्मद शमी का समर्थन किया है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मोहम्मद शमी हम सब आपके साथ हैं. ये लोग नफरत से भरे हुए हैं, क्योंकि कोई उन्हें प्यार नहीं देता. उन्हें माफ कर दो.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीं सोशल मीडिया पर निशाना बनाए जाने के बाद पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों ने शमी का समर्थन किया है. सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों ने रविवार के रात के उनके प्रदर्शन को उनके धर्म से जोड़ा जो इन क्रिकेटर्स को अच्छा नहीं लगा.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इससे पहले सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग सहित पूर्व और मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों ने सोमवार को तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का समर्थन किया जिन्हें वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ देश की क्रिकेट टीम की पहली हार के बाद सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here