30 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

रिया चक्रवर्ती इंस्टाग्राम पर वापस सात महीने के बाद हुईं एक्टिव

Array

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती बीते साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मामले को लेकर काफी चर्चा में रही थीं. उसके बाद से ही रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नजर आई थीं. वहीं, महिला दिवस के खास मौके पर रिया ने करीब सात महीने बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है. उन्होंने एक फोटो साझा की है, जिसमें दो हाथ नजर आ रहे हैं.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इस फोटो को शेयर करते हुए रिया चक्रवर्ती ने लिखा कि महिला दिवस की हमें ढेर सारी शुभकामनाएं. मां और मैं, हमेशा एक साथ. मेरी मजबूती, मेरा विश्वास, मेरा गर्व और मेरी मां… रिया चक्रवर्ती की यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है, साथ ही सोशल मीडिया यूजर इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

रिया चक्रवर्ती की इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी कमेंट किये. रिया चक्रवर्ती की पोस्ट पर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने हार्ट शेप इमोजी के जरिए रिएक्शन दिया. वहीं, एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर और साकिब सलीम जैसे कलाकारों ने भी रिया की पोस्ट पर हार्ट शेप इमोजी शेयर किये. फैंस ने भी लंबे समय बाद की गई इस पोस्ट को लेकर रिया का सोशल मीडिया पर स्वागत किया.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here