29.1 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

लड़की के साथ दुष्कर्म कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चलली ट्रेन में हुआ !

Array

कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. दुष्कर्म की घटना को पैंट्री कार में अंजाम दिया गया.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

एडिशनल एसपी रेल प्रतिमा एस मैथ्यू के मुताबिक भुसावल से दिल्ली की तरफ जा रही एक लड़की एसी कोच के शौचालय के पास सो रही थी और युवती के पास टिकट नहीं था. इसी दौरान एक शख्स लड़की के पास आया और उसे जनरल कोच में बिना टिकट सीट दिलाने का आश्वासन दिया.

इसके बाद आरोपी लड़की को पैंट्री कार में बने स्टोरनुमा कमरे में ले गया और उसके साथ चलती ट्रेन में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी, चिल्लाने पर जान से मारने और चलती ट्रेन से नीचे फेंकने की धमकी देने लगा.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पीड़िता ने बताया उसके साथ यह वारदात रात करीब 10 बजे हुई. फिर वो रोते हुए दूसरे डिब्बे में चली गई जहां उसने ट्रेन में सवार दो लोगों को अपनी आपबीती बताई. फिर उनकी मदद से भोपाल स्टेशन पर जीआरपी को इस घटना की जानकारी दी.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इसके बाद पैंट्री कार के सभी स्टाफ को जीआरपी ने हिरासत में लिया और उन्हें थाने लेकर आई. जिस आरोपी को इस घटना के लिए पहचाना गया है उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है. अभी तक की जानकारी के अनुसार उसे झांसी से गिरफ्तार किया गया है. भोपाल GRP के अनुसार लड़की ने बताया कि आरोपी ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे उसके साथ गलत काम किया.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here