36 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

विपक्षी दल राहुल की अगुवाई में पहुंचे जंतर मंतर, बोले- रद्द हों कृषि कानून, चर्चा नहीं

Array

कृषि कानूनों के खिलाफ जंतर मंतर पर किसान संसद चला रहे किसानों को राहुल गाँधी की अगुवाई में 14 विपक्षी दल समर्थन देने पहुंचे। राहुल गांधी समेत जंतर मंतर पर विपक्षी दलों के नेता किसानों के हक में आवाज बुलंद करने आए थे। विपक्षी दलों के इस प्रदर्शन में कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना, समाजवादी पार्टी, डीएमके, आरजेडी समेत वाम दलों के नेता शामिल हुए।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

जंतर-मंतर पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि पूरा विपक्ष किसानों के समर्थन में संसद से जंतर-मंतर आए हैं। यहां पर विपक्ष हिन्दुस्तान के सभी किसानों को अपना पूरा का पूरा समर्थन देने पहुंचे हैं। राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार को इन तीनों काले कृषि कानूनों को रद्द करना ही होगा। इस पर चर्चा से काम नहीं चलने वाला है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कांग्रेस नेता ने कहा कि संसद में क्या हो रहा है, ये आप जानते हैंं? संसद में हम पेगासस पर चर्चा करना चाहते हैं लेकिन इस पर बहस नहीं हो रही है। राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश में सभी के फोन में पेगासस भर दिया है। जंतर-मंतर पर विपक्ष के इस प्रदर्शन में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, संजय राउत, मनोज झा, डीएमके के टी शिवा समेत अन्य नेता शामिल हुए।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here