36 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

विलियम्सन आईपीएल की तारीखों में देरी को लेकर चिंतित

Array

नई दिल्ली:न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने आईपीएल और न्यूजीलैंड के इंग्लैंड टेस्ट दौरे के एक ही समय पर होने को लेकर चिंता जाहिर की है। दरअसल आईपीएल में न्यूजीलैंड के कई बड़े खिलाड़ी खेलते हैं, ऐसे में इंग्लैंड में होने वाली टेस्ट सीरीज के समय आईपीएल के आयोजन को लेकर विलियम्सन चिंतित है। केन विलियम्सन के अलावा ट्रेंट बोल्ट, काइल जैमिसन, लॉकी फर्ग्यूसन भी आईपीएल का हिस्सा है। माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट नीति के तहत ये खिलाड़ी टी-20 फॉर्मेट में खेलने के स्वतंत्र है, लिहाजा ये सभी खिलाड़ी आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहेंगे।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें

दरअसल जून माह की शुरुआत में इंग्लैंड में न्यूजीलैंड की टीम दो टेस्ट मैच खेलेगी। हालांकि न्यूजीलैंड की टीम पहले ही वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर चुकी है लेकिन 18 जून को टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड की टीम जरूर अच्छी लय में नजर आना चाहती है। हालांकि अभी आईपीएल के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि जून के पहले हफ्ते तक आईपीएल का समापन हो सकता है, लिहाजा संभावना है कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी क्वारेंटीन की शर्तों के चलते टेस्ट सीरीज का हिस्सा ना बन पाए।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

विलियम्सन ने कहा कि निश्चित तौर पर यह पसंदीदा विकल्प नहीं है। मैं जानता हूं कि यह यह योजना बनाई गई थी तो इस बात का कतई अंदाजा नहीं था कि ऐसा होगा। हमारे लिए परिस्थिति के अनुसार जल्दी ढलना जरूरी है, हमे अभी यह देखना होगा कि आखिर में जब तारीखों का ऐलान होगा तो स्थिति कैसी होगी,लिहाजा हमे फिलहाल इंतजार करना होगा। हमे जल्द से जल्द क्वारेंटीन से बाहर आने के बारे में सोचना होगा, यह जरूरी है लेकिन यह हमारे हाथ में नहीं है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ब्रेकिंग न्यूज…

कुंभ मेले पर भी मडरा रहा कोरोना का प्रकोप, इस बार होगा मात्र 28 दिन का ही आयोजन

पिछले कई दिनों से देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक उछाल आया है और उत्तराखण्ड सरकार ने इसी को देखते हुए हरिद्वार में आयोजित होने वाला कुंभ मेले में दो दिन की कटौती कर दी है, अब यह मेला 30 दिन के बजाय 28 दिनों का होगा जो 28 अप्रैल तक चलेगा। सरकार ने यह फैसला साधु संतों से बात करने के बाद लिया है। इस फैसले की जानकारी देते हुए मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जल्‍द ही मेले की अधिसूचना जारी की जाएगी। आगे पढें…

कुएं में दो मासूमों के साथ पिता ने लगाई छलांग, तीनों लोगो की मौत, आपसी मनमुटाव के चलते पत्नी चली गई थी अपने मायके

राजस्थान – रविवार कुएं में पाली सोजत रोड के बासनी भदावता गांव में सुबह-सुबह एक पिता व उसके दो मासूम बच्चों के शव मिलने से फैल गई सनसनी।

सोजत रोड थानाप्रभारी सीमा जाखड़ ने बताया कि रविवार सुबह एक सूचना मिली थी कि बासनी भदावता गांव के एक कुएं के पास मोबाइल व चप्पल-जूते पड़े हैं। इस सूचना पर पुलिस दल बासनी भदावता गांव पहुंचा तथा ग्रामीणों की मदद से कुएं से शव निकाले जाने के उचित प्रयास किये गये। आगे पढें…

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here