25 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

श्रीलंका को टीम इंडिया की एक और सूपड़ा साफ़ जीत, टी-20 में 3-0 से धोया

Array

शनिवार को ही मेहमानों को सात विकेट से धोकर 2-0 की अजेय बढ़त लेने के बाद टीम रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज करके उसका सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इससे पिछली सीरीज में भारत ने विंडीज का भी 3-0 से सूपड़ा साफ किया था. जीत के लिए मिले तुलनात्मक रूप से आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत जरूर खराब रही, जब रोहित (5) और सैमसन (18) जल्द ही आउट हो गए, लेकिन यहां से पिछले दोनों मैचों के नायक श्रेयस अय्यर (नाबाद 73 रन, 45 गेंद, 9 चौके, 1 छक्के) ने लगातार तीसरे मैच में अर्द्धशतक जड़ते इस बार भी जरूरत के समय अपने काम को शानदार अंदाज में अंजाम देते हुए 19 गेंद और 6 विकेट बाकी रहते भारत को जीत दिला दी. रवींद्र जडेजा भी 15 गेंदों पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इससे पहले अगर मेहमान कोटे में 5 विकेट पर 146 रनों तक पहुंचने में सफल रहे, तो इसकी सबसे बड़ी वजह कप्तान दसुन शनाका रहे, जिन्होंने 38 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों से नाबाद 74 रन की पारी खेली. बेहद खराब शुरुआत के बाद एक समय श्रीलंका ने अपने चार विकेट 29 पर ही गंवा दिए थे. उसके लिए दूसरा पेस्ट स्कोर 25 चंडीमल का रहा. ऐसे में आप शनाका की पारी का महत्व समझ सकते हैं. आवेश ने दो और सिराज, हर्षल और बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिया.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here