29 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान 26 मई को किसान मनाएंगे “काला दिवस”

Array

संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान, भारत की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आन्दोलन के छह महीने पूरे होने के दिन किसान, 26 मई को काला दिवस मनाने जा रहे हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे 40 किसान संघों के प्रधान संगठन, संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को घोषणा की है कि दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे प्रदर्शन के छह माह पूरे होने पर 26 मई को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

भारतीय संचार माध्यमों के अनुसार डिजिटल तरीके से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने लोगों से अपील की है कि केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में वे 26 मई 2021 को अपने घरों, दुकानों और वाहनों पर काला झंडा लगाकर अपना विरोध दर्ज कराएं।

राजेवाल ने कहा कि 26 मई को इस प्रदर्शन के छह महीने हो जाएंगे और इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार बनाने के सात साल भी पूरे हो रहे हैं।  उन्होंने कहा कि हम इसे काला दिवस के तौर पर मनाएंगे।  राजेवाल ने लोगों से 26 मई को ‘काला दिवस’ मनाते हुए किसानों का समर्थन करने की अपील की।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे किसान पीछेट हटने को तैयार नहीं हैं। कोरोना काल में भी वह अपनी मांगों पर डटे हुए हैं। खास बात यह है कि किसानों की केंद्र सरकार के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है, परंतु अब तक कोई सार्थक हल नहीं निकल पाया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here