26.5 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सूत्र: सरकार के आगे घुटने टेके गूगल, फेसबुक और वॉट्सऐप ने, ट्विटर अभी भी अड़ा, अभिव्यक्ति की आजादी उसकी प्राथमिकता ?

Array

नई दिल्ली: सूत्र: सरकार के आगे घुटने टेके गूगल, फेसबुक और वॉट्सऐप ने, नए डिजिटल कानून पर सरकार और सोशल प्लेटफॉर्मों पर बात बनती नज़र आ रही है, सूत्रों से पता चला है कि गूगल, फेसबुक और व्हाट्सएप ने नए सोशल मीडिया नियमों को मान लिया है. इसकी जानकारी सरकार को दे भी दी गई है. वहीं टि्वटर नए नियमों का अनुपालन नहीं कर रही है.सूत्र: सरकार के आगे घुटने टेके

सूत्र: सरकार के आगे घुटने टेके गूगल, फेसबुक और वॉट्सऐप ने

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

गूगल, फेसबुक व्हाट्सएप ने जानकारी साझा की

मिली जानकारी के मुताबिक, टि्वटर को छोड़कर गूगल, फेसबुक और व्हाट्सएप ने नए सोशल मीडिया नियमों के तहत सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से ब्योरा साझा कर दिया है. हालाँकि ट्विटर की तरफ से फिलहाल कोई रिस्पॉन्स नहीं आया है. इससे पहले टूलकिट मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ट्विटर के गुरूग्राम दफ्तर पर छापेमारी की थी जिसके बाद ट्विटर ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

भारत के लिये पूरी तरह से प्रतिबद्ध

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने कहा कि वह भारत के लिये पूरी तरह से प्रतिबद्ध है क्योंकि यह उसके लिये महत्वपूर्ण बाजार है. लेकिन नये आईटी नियम और विनियमन की आलोचना करते हुए उसने कहा कि वह इससे मुक्त और खुले सार्वजनिक विचार विमर्श की स्वतंत्रता पर संभावित खतरे को लेकर चिंतित है. कंपनी ने भारत में कार्यरत अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जतायी और कहा कि पारदर्शिता के सिद्धांतों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिये काम करती रहेगी.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here