28 C
Mumbai
Thursday, August 20, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI समर्थित ‘शहज़ाद भट्टी नेटवर्क’ ध्वस्त: 14 राज्यों से 200 से अधिक गिरफ्तार, पाक ने दावे नकारे

गृह मंत्री अमित शाह ने दी आतंकी साजिश नाकाम करने की जानकारी, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बताया दुष्प्रचार

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) समर्थित चरमपंथी सिंडिकेट ‘शहज़ाद भट्टी नेटवर्क’ (SBN) को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। 14 राज्यों में चलाए गए इस व्यापक तलाशी अभियान में 200 से अधिक संदिग्धों और आतंकियों को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री मार्किंग वाले हथगोले, आईईडी (IED), आधुनिक हथियार और संवेदनशील ठिकानों की निगरानी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए। इस खुलासे के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे भारत का राजनीतिक दुष्प्रचार करार दिया।

सोशल मीडिया के जरिए नेटवर्क का संचालन
शहज़ाद भट्टी पाकिस्तान मूल का गैंगस्टर है, जो खाड़ी देशों और पाकिस्तान से बैठकर सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को बरगलाने और आतंकी गतिविधियों में शामिल करने का काम करता है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, वह पंजाब और हरियाणा के विभिन्न थानों पर हुए बम धमाकों का मुख्य साजिशकर्ता रहा है और देश में बड़े हमलों की साजिश रच रहा था।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here