30 C
Mumbai
Thursday, April 9, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

हार्दिक पटेल बनेंगे 2 जून को भगवाधारी!

Array

हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले हार्दिक पटेल का भारतीय जनता पार्टी में जाना तय हो गया है. पटेल ने कहा कि वह 2 जून को BJP में शामिल होंगे.हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से 18 मई को इस्तीफा दिया था.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

हाल ही में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कहा था कि वह इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जो कि बीजेपी के पक्ष में एकतरफा होगी. एक इंटरव्यू में हार्दिक पटेल ने बताया कि वह इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा था कि विधानसभा चुनावों में मुकाबला एकतरफा रूप से बीजेपी के पक्ष में होगा.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इससे पहले सोमवार को उन्होंने ट्विटर के जरिये पंजाब में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा. पंजाब की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए पटेल ने ट्वीट किया, पंजाब को इस दुखद घटना के साथ अहसास हुआ है कि कितना घातक होता है जब सरकार अराजक हाथों में जाती है. कुछ दिन पहले चर्चित कबड्डी खिलाड़ी की नृशंस हत्या हुई थी और प्रसिद्ध युवा कलाकार सिद्धू मूसेवाला की आज हुई हत्या अहम सवाल खड़े करती है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here