32 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

साढ़ू की हत्या का साढ़ू ही हत्यारा हुजूरपुर पुलिस ने हत्यारे को धर दबोचा

Array

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के दोहरे हत्याकाण्ड का खुलासा

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

बहराइच – दो दिन पूर्व हुजूरपुर थाना क्षेत्र के भग्गड़वा बाजार के पास घटे दोहरे हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए हुजूरपुर पुलिस ने मृतक के साढ़ू को गिरफ्त मे ले लिया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या मे प्रयुक्त लोहे का राड, बाइक व रक्त रंजित शर्ट बरामद की।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें

प्राप्त सूचना के अनुसार विगत 6 फरवरी को करमुल्लापुर चैधरीगौढ़ा निवासी महादेव पाल (50) पुत्र बीरबल व बच्छराज पाल (45) पुत्र भगौती पाल निवासी का शव जब्दी नहर पुल के पास बरामद हुआ था। पुलिस कप्तान डा0 विपिन कुमार मिश्र ने निर्देश पर छानबीन करते हुए हुजूरपुर थाना प्रभारी आर0पी0यादव व रानीपुर थाना प्रभारी श्यामदेव चैधरी ने करमुल्लापुर के ही मृतक के साढ़ू ललित पुत्र बहलोले उर्फ बघौली को धर दबोचा और हत्या मे प्रयुक्त आला कत्ल, मोबाइल, बाइक व रक्त रंजित शर्ट बरामद की। हत्या के पीछे साढू को उसकी बीबी से अलग करने व दूसरी जगह शादी करने की बात प्रकाश मे आयी है।

“MA news” app डाऊनलोड करें और 4 IN 1 का मजा उठायें  + Facebook + Twitter + YouTube.

MA news Logo 1 MANVADHIKAR ABHIVYAKTI NEWS

Download now

पुलिस के अनुसार बच्छराज व महादेव दो दिन पूर्व भग्गड़वा बाजार में सब्जी दुकान का संचालन कर रहे ललित के पास आये थे और देर रात दुकान बन्द होने के बाद ललित ने दोनो को जमकर शराब पिलाई। इसके बाद बाइक पर दोनो को बैठाकर गांव की ओर चला और रास्ते में सूनसान इलाके पर लोहे के राड से वार कर दोनो की हत्या कर फरार हो गया।

रिपोर्ट-रमेश चन्द्र गुप्ता (सौ. ई. खबर)

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here