गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में डीजी और एसडीजी के पद बढ़े, आईबी व सीबीआई में सर्वाधिक रिक्तियां बरकरार
केंद्र सरकार में आईपीएस प्रतिनियुक्ति के लिए स्वीकृत पदों की संख्या में बदलाव किया गया है। छह जुलाई की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र में बतौर आईपीएस प्रतिनियुक्ति, डीजी के 15 पद रखे गए थे। अब पिछले सप्ताह की रिपोर्ट में ये पद 16 कर दिए गए हैं तो वहीं एसडीजी के पदों में भी इजाफा किया गया है। पहले एसडीजी के 13 पद स्वीकृत थे, अब इनकी संख्या 16 कर दी गई है। खास बात है कि इस बार आईपीएस एडीजी के पदों में कटौती हुई है। पहले इन पदों की संख्या 35 थी, अब इसे घटाकर 30 कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की छह नवंबर 2026 की इस रिपोर्ट में आईपीएस प्रतिनियुक्ति के पदों में बदलाव किया गया। केंद्र में आईपीएस डीजी और एसडीजी के पद बढ़ाए गए हैं। आईजी के पदों की बात करें तो पहले इनकी संख्या 150 थी, अब इसे बढ़ाकर 152 कर दिया गया है। प्रतिनियुक्ति के लिए आईपीएस डीआईजी और एसपी के पदों की स्वीकृत संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया। मौजूदा रिपोर्ट में आईबी में आईपीएस अधिकारियों के सर्वाधिक पद खाली हैं। इन पदों में डीआईजी के 39 और एसपी के 41 पद शामिल हैं। इसी तरह सीबीआई में भी आईपीएस डीआईजी के 3 और एसपी के 37 पद रिक्त हैं।

