28.3 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भाजपा छोड़ने वाले बाबुल सुप्रियों को ममता की कैबिनेट में मिली जगह

Array

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्‍य में सत्‍ता में तीसरी बार आने के बाद कैबिनेट में सबसे बड़ा फेरबदल किया है. मंत्रिपरिषद विस्तार में नौ नये मंत्री शामिल किए गए. यह विस्तार कथित मनी लांड्रिंग मामले में सीएम के करीबी पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद किया गया है. फेरबदल में बीजेपी छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए बाबुल सुप्रिया को भी मंत्री बनाया गया है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

बाबुल के अलावा स्‍नेहाशीष चक्रवर्ती, पार्थ भौमिक, उदयन गुहा और प्रदीप मजूमदार को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. चार जूनियर मंत्रियों के तौर पर बिरभा हंसदा, बिप्‍लब रॉयचौधरी, ताजमुल हुसैन और सत्‍यजीत बर्मन ने शपथ ली है.गौरतलब है कि मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तारी के बाद पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटा दिया गया था. चटर्जी के पास उद्योग, वाणिज्‍य सहित पांच विभागों का प्रभार था.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार को कैबिनेट में बदलाव का संकेत देते हुए कहा था कि कई विभाग बिना मंत्रियों के काम कर रहे हैं, मैं सभी जिम्मेदारियां नहीं निभा सकती. उन्‍होंने यह भी कहा था कि बंगाल में सात नए जिले बनेंगे, इसके बाद जिलों की कुल संख्या बढ़कर 30 हो जाएगी

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here