28 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अब विराट उलझे बटलर से, ICC कर सकती है 2 मैचों का बैन, कार्रवाई का खतरा मंडराया

Array

नई दिल्ली: विराट उलझे बटलर से, शनिवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच खेला गया जिसमें 36 रनों से जीत हासिल कर विराट सेना ने इस श्रृंखला में 3-2 से जीत हासिल की। मैच में एक समय इंग्लैंड के बल्लेबाज़ टीम के लिया के लिए सिरदर्द बने हुए थे तभी भुवनेश्वर कुमार ने जोस बटलर को वापस पवेलियन भेजने का काम किया।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

विराट उलझे बटलर से

जोस बटलर के आउट होने के बाद मैदान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली और बटलर के बीच कहा सुनी देखने को मिली जिसके बाद अब कोहली पर 2 मैचों का बैन लगने का खतरा मंडराता नजर आ रहा है। जब जोस बटलर आउट होकर वापस जा रहे थे तो मैदान पर कोहली कुछ कहते नजर आये, हालांकि यह साफ नहीं है कि दोनों के बीच इस जुबानी जंग की शुरुआत किसने की।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

दोनों के बीच लंबी बहस और गहमा गहमी को देखते हुए अंपायरों और इंग्लिश बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को बीच में आना पड़ा। इससे पहले भी विराट कोहली ऑन फील्ड अम्पायरों से उलझ चुके हैं जिसके चलते उन पर दूसरे टेस्ट मैच के दौरान मैदानी अंपायर से बहस करने को लेकर एक टेस्ट मैच के बैन का खतरा मंडरा रहा था, हालांकि तब वह बच निकले थे, लेकिन शनिवार को हुई इस घटना ने एक बार फिर से अंपायर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here